Home / Odisha / सात माह बाद धौली पर्यटकों के लिए खुला

सात माह बाद धौली पर्यटकों के लिए खुला

भुवनेश्वर. शांति स्तूप धौली को सात महीने बाद आज पर्यटकों को लिए खोल दिया गया. यह कोविद-19 महामारी के कारण मार्च से बंद था. आज खुलने के बाद धौली प्राधिकरण सभी कोविद-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करायेगा. इसके खुलने के बाद पर्यटकों ने खुशी जतायी है. हालांकि अभी स्थानीय पर्यटकों के आने की ही सूचना है. राज्य के बाहर से आने वाले पर्यटकों की संख्या बहुत कम है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …