Home / Odisha / ट्रेनों और स्टेशनों पर बदमाशों को सबक सिखायेगी मेरी सहेली

ट्रेनों और स्टेशनों पर बदमाशों को सबक सिखायेगी मेरी सहेली

सुधाकर कुमार शाही, कटक

अब ट्रेनों में और स्टेशनों पर महिलाओं को असुरक्षित माहौल उत्पन्न करने वाले बदमाशों की खैर नहीं है. इनको सबक सिखाने के लिए आ गयी मेरी सहेली. आरपीएफ पुरी ने महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुरी रेलवे स्टेशन पर मेगा अभियान मेरी सहेली लॉन्च किया. इस उद्देश्य के लिए प्रशिक्षित महिला स्टाफ का एक विशेष दस्ता गठित किया गया है. यह दस्ता पुरी रेलवे स्टेशन से ट्रेनों को शुरू करने से पहले महिला यात्रियों के साथ बातचीत करेगा और उन्हें आपातकालीन संपर्क नंबर प्रदान किया जाएगा. यात्रा के दौरान वह स्क्वाड एक निश्चित संख्या में महिला यात्री के संपर्क में रहेगा. मेरी सहेली का उद्देश्य महिला यात्रियों के सामने आने वाली सुरक्षा संबंधी किसी भी समस्या का प्रभावी ढंग से जवाब देना है. इसकी जानकारी आरपीएफ आरक्षी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने दी.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …