Home / Odisha / बालेश्वर में उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने खेला एम्स अस्पताल का कार्ड
taraprasad bahinipati

बालेश्वर में उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने खेला एम्स अस्पताल का कार्ड

बालेश्वर. बालेश्वर सदर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने आज एम्स अस्पताल का कार्ड खेला है. इससे भाजपा और बीजद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. उपचुनाव को लेकर विभिन्न दलों द्वारा प्रचार अभियान चलाया जा रहा है. इसके अलावा विभिन्न दलों को एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते देखा जा रहा है. इस बीच कांग्रेस ने बालेश्वर में एक एम्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करने का मुद्दा उठा दिया है. यहां लंबे समय इसकी मांग लोग करते रहे हैं. जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के मुख्य सचेतक ताराप्रसाद वाहिनपति ने एम्स की स्थापना के बारे में एक संवाददाता सम्मेलन में तर्क दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने एम्स अस्पताल के लिए 450 करोड़ रुपये मंजूर किए थे, जबकि बीजद और भाजपा सांसद केवल अस्पताल कि बाउंड्री बना कर चुप है. अगर कांग्रेस उम्मीदवार ममता कुंडू उपचुनाव जीतती हैं, तो वे बालेश्वर में एम्स अस्पताल जरुर निर्माण करवाएंगी. ताराप्रसाद ने कहा कि बीजद और भाजपा के बीच सुलह हो हो गई है. इसलिए बालेश्वर में कांग्रेस को जीतना जरूरी है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …