भुनेश्वर। आगामी शैक्षणिक सत्र से राज्य के समस्त विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर कक्षा में प्रवेश करने के लिए कामन परीक्षा आयोजित होगी। उच्च शिक्षा मंत्री अरुण साहू की अध्यक्षता में कुलपतियों के चौथे सम्मेलन में यह निर्णय किया गया। बैठक के बाद श्री साहू ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राज्य के छात्रों को अब विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए अलग-अलग एंट्रैन्स परीक्षाओं में बैठने की आवश्यकता नहीं है। सभी विश्वविद्यालयों के लिए कामन परीक्षा आयोजित होगी। एक ही दिन पूरे प्रदेश में इस परीक्षा का आयोजन होगा।
Check Also
मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित
80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
