Home / Odisha / राज्य सरकार आलोचना को सुनने का धैर्य रखे – नेता प्रतिपक्ष

राज्य सरकार आलोचना को सुनने का धैर्य रखे – नेता प्रतिपक्ष

भुवनेश्वर. प्रतिपक्ष के नेता प्रदीप्त नायक ने राज्य सरकार प्रदेश में कार्यरत मीडियाकर्मियों के प्रति असहिष्णु होने का आरोप लगाया है. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार को चाहिए कि वह राज्य सरकार की आलोचना करने वालों को सुनने का धैर्य रखे. नायक ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की एक भूमिका है. लेकिन जिस ढंग से ओडिशा में मीडिया के प्रति राज्य सरकार असहिष्णु हो रही है, वैसे पहले इतिहास में कभी नहीं देखा गया. उन्होंने सवाल किया कि सरकार ऐसा क्यों कर रही है. क्या सरकार यह मान रही है कि वह आलोचना से परे है. उन्होंने कहा कि जो मीडिया सरकार की गलतियों को दिखाकर खबर प्रसारण कर रही है, राज्य सरकारी तंत्र उसका दमन करने में जुटा है. यह लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है. यह सत्ता का दुरुपयोग है तथा स्वेच्छाचारी सरकार का परिचय है. कबीर दास ने कहा है कि निंदक नियरे राखिये…। राज्य सरकार आलोचना को सुनने का धैर्य रखे. उल्लेखनीय है कि एक टेलीविजन चैनल के पत्रकार को पुलिस ने गुरुवार को उठा लिया था और बाद में छोड़ दिया था.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …