Home / Odisha / गंजाम में बस पलटने 25 छात्र घायल, पांच की हालत गंभीर

गंजाम में बस पलटने 25 छात्र घायल, पांच की हालत गंभीर

शिवराम चौधरी, ब्रह्मपुर

गंजाम जिला के पटापुर थानांर्तगत राष्ट्रीय राजमार्ग 326 पर एक सड़क हादसे में 25 ओजेईई उम्मीदवार घायल हो गये. इनमें से पांच की हालत गंभीर बतायी गयी है. यह हादसा कल देर रात करीब साढ़े नौ बजे उस समय हुई जब वह तप्तपाणी घाट से गुजर रही थी. इसी दौरान वह वह पलट गई. ये छात्र गंजाम से ब्रह्मपुर होते हुए खुर्दा लौट रहे थे. हादसे की सूचना पाते ही स्थानीय थाने के पुलिस अधिकारी और सान्खेमुंडी से अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घायल बच्चों को दिग्गपहंडी अस्पताल दाखिल कराया. यहां पांच छात्रों की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …