Home / Odisha / ओडिशा पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को 24 घंटे में पकड़ा

ओडिशा पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को 24 घंटे में पकड़ा

भुवनेश्वर. ओडिशा पुलिस ने कटक में हुए सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को 24 घंटे के अंदर ही धर-दबोचा है. यह जानकारी पुलिस आयुक्त डा सुषांशु षाड़ंगी ने ट्विट कर दी है. यह सफलता कटक के चाउलियागंज थाना पुलिस को मिली है. कटक शहर के गतिराउतपाटना के पास 15 साल की एक लड़की के साथ 22 दिनों तक सामूहिक बलात्कार किये जाने का मामला प्रकाश में आया था. गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचना संतोष बेहरा और राकेश राउत के रूप में हुई है. पुलिस आयुक्त ने इस सफलता के लिए कटक डीसीपी प्रतीक सिंह के नेतृत्व में जांच टीम को को बधाई दी है. साथ ही उन्होंने कहा है कि न्याय करने के लिए दोनों आरोपियों की जल्द जाँच पूरी होगी. उल्लेखनीय है कि चाउलियागंज पुलिस ने सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को गतिराउतपाटना के पास एक मुर्गी फार्म के अंदर लगभग 22 दिनों तक दो युवकों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने वाली एक नाबालिग लड़की को मुक्त कराया था. इसके बाद नाबालिग लड़की को चाइल्डलाइन को सौंप दिया गया और बाद में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया गया.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …