Home / Odisha / भुवनेश्वर में बीते 24 घंटों में 276 कोरोना संक्रमित

भुवनेश्वर में बीते 24 घंटों में 276 कोरोना संक्रमित

भुवनेश्वर। भुवनेश्वर शहर से बीते 24 घंटों में 276 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इसमें से 71 संगरोध केन्द्रों से तथा 196 स्थानीय संपर्क के कारण संक्रमित हुए हैं। भुवनेश्वर नगर निगम ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
बीएमसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बीते 24 घंटों में 342 कोरोना के मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस दौरान एक मरीजों की मौत हुई है।
नये संक्रमितों को मिलाकर भुवनेश्वर में कुल 26,283 कोरोना संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है। इसमें से 22,867 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो गये हैं । अभी शहर में 3,272 सक्रिय संक्रमित हैं। अभी तक 123 लोगों की मौत हो चुकी है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …