Home / Odisha / गत 24 घंटों में राज्य में 40,058 नमूनों की परीक्षण

गत 24 घंटों में राज्य में 40,058 नमूनों की परीक्षण

भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में 40,058 नमूनों का परीक्षण किया गया है. इसमें से आरटीपीसीआर 6,770, एंटिजेन 33,230 तथा ट्रूनाट परीक्षणों की संख्या 58 है. अब तक राज्य में 3836825 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है.

राज्य़ के विभिन्न जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या
आज खुर्दा जिले में 364 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान होने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44288 हो गई है. स्वास्थ विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है.

स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज तक अनुगूल जिले में 6014, बालेश्वर जिले में 8837, बरगढ़ जिले में 7607, भद्रक जिले में 6048 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. बलांगीर जिले में 5482, बौध जिले में 2202, कटक जिले में 23,406 , देवगढ़ जिले में 856, ढेंकानाल जिले में 4436, गजपति जिले में 3727, गंजाम जिले में 20,696 व जगतसिंहपुर जिले में 6225 संक्रमित पाये गये हैं.
इसी तरह जाजपुर जिले में 9700, झारसुगुड़ा जिले में 5493, कलाहांडी जिले में 4185 , कंधमाल जिले में 5185 , केन्द्रापड़ा जिले में 6376, केन्दुझर जिले में 5274 मामले सामने आ चुके हैं. कोरापुट जिले में 6739, मालकानगिरि जिले में 4253, मयूरभंज जिले में 9647, नवरंगपुर जिले में 4482 कोरोना संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है.
नयागढ़ जिले में 5455, नुआपड़ा जिले में 4346, पुरी जिले में 11455 , रायगड़ा जिले में 7800, संबलपुर जिले में 7276, सोनपुर जिले में 3775 तथा सुंदरगढ़ जिले में 9022 मामले सामने आये हैं. स्टेट पूल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6650 हो गई है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …