Home / Odisha / सादुलपुर में सम्मानित किये गये नीलकमल बेंगानी

सादुलपुर में सम्मानित किये गये नीलकमल बेंगानी

भुवनेश्वर. अणुव्रत समिति, भुवनेश्वर के कार्यकारी अध्यक्ष नीलकमल बेंगानी को सादुलपुर में सम्मानित किया गया. यह सम्मान उनके उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए प्रदान किया गया है. इस अवसर पर मंत्री कमल बोथरा ने अणुव्रत प्रतीक चिह्न एवं दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया तथा साहित्या भेंट की. इस दौरान समिति की ओर से किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्रदान की गयी. नीलकमल बेंगानी ने सम्मान प्रदान करने के लिए आभार जताया और सभी से अधिक से अधिक समाजसेवा में योगदान देने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में समाज को समाजसेवियों की सबसे अधिक जरूरत है. यह सिर्फ बीमारी का काल नहीं है, अपितु लोगों को एक-दूसरे जोड़ने का काल भी है. हर सिक्के के दो पहलु होते हैं. ठीक इसी तरह से कोरोना ने भाईचारे और एक-दूसरे को सहयोग देना भी सिखाया है. उऩ्होंने कहा कि आप-पास के जरूरतमंदों की सेवा जरूर करें.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …