Home / Odisha / मुख्यमंत्री ने जेपी को याद किया

मुख्यमंत्री ने जेपी को याद किया

  • धर्मेन्द्र प्रधान ने जेपी व नानाजी को दी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर. लोक नायक जय प्रकाश नारायण की जयंती पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उन्हें याद किया. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ साथ कहा कि वह स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ-साथ लोकतंत्र के रक्षक थे. उनका जीवन मूल्य व विचार हमें सार्वजनिक जीवन नें प्रेरणा देता है.

इधर, केन्द्रीय पेट्रोलियम प्राकृतिक गैस व इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने जयंती के अवसर पर लोक नायक जयप्रकाश नारायण व भारत रत्न नानाजी देशमुख को याद किया. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कि सम्पूर्ण क्रांति के उद्घोषक, लोकतंत्र के पुरोधा, महान स्वतंत्रता सेनानी लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर उन्हें नमन. देश के काले अध्याय ‘आपातकाल’ में जन-जन की आवाज बनकर लोकतंत्र को पुनः स्थापित कराने वाले जेपी का योगदान भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा.
प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि महान समाज सुधारक और प्रबुद्ध राष्ट्र सेवक भारत रत्न नानाजी देशमुख जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन. ग्राम स्वराज और ग्रामीण विकास के लिए आजीवन समर्पित रहे “राष्ट्रऋषि” नानाजी ने समाज को एक नई दिशा दी. उनके आदर्श और अनुकरणीय जीवन हमें सदा सर्वदा प्रेरित करता रहेगा.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …