Home / Odisha / घर के अंदर घुसा हाइवा ट्रक, तीन गंभीर रुप से घायल

घर के अंदर घुसा हाइवा ट्रक, तीन गंभीर रुप से घायल

केन्दुझर. केन्दुझर जिले के बोलानी थाना क्षेत्र में डर्बी स्थित पेट्रोल पंप के निकट एक हाइवा ट्रक चालक के संतुलन खोने एक व्यक्ति के घर में घुस गया. इसमें उस परिवार के तीन बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गये. घायलों को पहले बडबिल चिकित्सालय व बाद में एक को केन्दुझर जिला मुख्यालय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात लगभग डेढ़ बजे बोलानी रेलवे साइडिंग से खनिज छोड़कर बड़बिल की ओर जा रहे एक हाइवा के ड्राइवर ने संतुलन खोकर सड़क व नाला को पारकर गोपाल मुंडा नामक व्यक्ति के घर में घुस गया. घर में सोने वाले तीन भाई बहन इसमें गंभीर रुप से घायल हो गये. इसमें रेशमा मुंडा (18), करण मुंडा (13) व अंजली मुंडा (11) को गंभीर रुप से चोटें आयीं. उनका घर बुरी तरह ढह गया है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …