Home / Odisha / छह और सात को हो सकती है कई जिलों में बारिश
मौसम

छह और सात को हो सकती है कई जिलों में बारिश

  • मौसम विभाग ने पीली चेतावनी जारी की

भुवनेश्वर. ओडिशा तट से सटे बंगाल की उत्तर पश्चिमी खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र होने के कारण भारतीय मौसम विभाग ने छह और सात सितंबर के लिए कई जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की है. विभाग ने छह सितंबर को गजपति, गंजाम, रायगड़ा, मालकानगिरि, कोरापुट, नवरंगपुर, कंधमाल, कलाहांडी, नुआपड़ा, बलांगीर, बरगढ़, संबलपुर और सोनपुर जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की गयी है. इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. दक्षिण और उत्तर ओडिशा के कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज के साथ वर्षा हो सकती है.

सात सितंबर को कोरापुट, नवरंगपुर, कलाहांडी, नुआपड़ा, बरगढ़, बलांगीर, संबलपुर, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, केंदुझर, मयूरभंज, बालेश्वर और भद्रक के लिए पीला चेतावनी जारी की गयी है. आंतरिक ओडिशा के जिलों में और तटीय ओडिशा के जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने अपनी बुलेटिन में कहा है कि 8-10 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ ओडिशा के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …