Home / Odisha / कोरोना के दौरान यात्रा को लेकर आरपीएफ टीम ने पुरी में यात्रियों को किया जागरूक

कोरोना के दौरान यात्रा को लेकर आरपीएफ टीम ने पुरी में यात्रियों को किया जागरूक

सुधाकर कुमार शाही, पुरी

आरपीएफ टीम पुरी ने ट्रेनों में सफर करने वाले सभी यात्रियों को कोविद-19 पर जागरूक करने का फैसला लिया है. उसी फैसला के आधार पर कल पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस और पुरी-सूरत एक्सप्रेस के यात्रियों में जागरूकता के लिए पुरी रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम चलाया गया. इस कार्यक्रम के दौरान आरपीएफ आरक्षी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हमारी टीम ने यात्रियों और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की और फेसमास्क तथा सेनिटाइज़र के लाभों के बारे में जानकारियां दीं.

साथ ही उचित उपयोग करने का तरीका बताया. आरपीएफ की टीम ने फेसमास्क पहनने के बारे में डेमो दिया और लगभग 50 से अधिक फेसमास्क तथा दर्जनों बोतलें सेनिटाइजर वितरित की. यात्रियों और अन्य लोगों को सेनिटाइज़र, सामाजिक दूरी के साथ ट्रेन यात्रा के दौरान उनकी पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सलाह दी गई. इसके अलावा डिवीजनल सिक्योरिटी कमिश्नर, आरपीएफ ने पीयूआई के अन्य अधिकारी और कर्मचारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की और रेलवे परिसर में कोविद-19 दिशानिर्देशों को लागू करने और यात्रियों की सुरक्षा के बारे में चर्चा की. इसकी जानकारी आरपीएफ आरक्षी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने दी.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …