Home / Odisha / खुर्दा मंडल सुरक्षा आयुक्त ने किया कटक रेलवे स्टेशन का दौरा

खुर्दा मंडल सुरक्षा आयुक्त ने किया कटक रेलवे स्टेशन का दौरा

  • कोरोना से बचने के लिए चलाया जागरूकता अभियान

  • कहा- मास्क और सोशल डिस्टेंस का रखें ख्याल

शैलेश कुमार वर्मा, कटक

मंडल सुरक्षा आयुक्त, खुर्दा ने कटक रेलवे स्टेशन का दौराकर कोरोना से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाया. मंडल सुरक्षा आयुक्त एम सांबाशिव राव ने कटक यात्रा के दौरान सभी कोविद-19 प्रोटोकॉल का पालन करने के साथ आरपीएफ पोस्ट, सैनिक सम्मेलन, बैरक निरीक्षण और मास्क पहनने, हैंडवाशिंग, सामाजिक दूराव, स्वच्छता आदि के फायदों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक रहने की सलाह दी.

राव ने कटक रेलवे स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण किया. जागरूकता कार्यक्रम के दौरान, रेलवे यात्रियों, रेलवे कर्मचारी, आरपीएफ कर्मचारियों, स्थानीय जनता को कोविद-19 के खिलाफ सावधानियों के बारे में जागरूक किया. इस आशय की जानकारी कटक आरपीएफ के आईआईसी प्रवीण कुमार ने दी.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …