Home / Odisha / ओडिशा में बीएस-IV वाहनों के पंजीकरण की तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ी

ओडिशा में बीएस-IV वाहनों के पंजीकरण की तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ी

भुवनेश्वर. ओडिशा के राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने बीएस-IV वाहनों के पंजीकरण की तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी है. यह जानकारी विभाग ने एक ट्विट कर दी है. बताया गया है कि जिन बीएस-IV वाहनों के मालिकों ने 31 मार्च, 2020 तक परिवाहन पोर्टल पर कर का भुगतान कर दिया है, वे आरटीओ में अपने दस्तावेजों के साथ नियत तारीख तक पंजीकरण करवाएं. कथित तौर पर सुप्रीम कोर्ट ने बीएस-IV वाहनों के पंजीकरण की अनुमति दी है, जो 31 मार्च तक खरीदे गए थे, लेकिन 31 मार्च की समय सीमा से पहले देशव्यापी लाकडाउन के कारण पंजीकृत नहीं हो सके.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …