Home / Odisha / कोरोना से बीजद नेता व पिपिलि विधायक प्रदीप महारथी की मौत

कोरोना से बीजद नेता व पिपिलि विधायक प्रदीप महारथी की मौत

भुवनेश्वर. बीजेडी नेता और पिपिलि विधायक प्रदीप महारथी की मौत भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में शनिवार देर रात करीब 2.36 बजे कोरोना की वजह से हो गयी है. वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे. वह 65 वर्ष के थे. विधायक 14 सितंबर को कोविद-19 की जांच में रिपोर्ट पाजिटिव पायी गयी थी और सम अल्टीमेट मेडिकेयर में भर्ती कराया गया था. शुक्रवार को उनकी हालत बिगड़ने के कारण उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. उनके निधन पर बीजद नेताओं ने शोक जताया है. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वयोवृद्ध नेता, पूर्व मंत्री और पिपिली के विधायक प्रदीप महारथी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …