Home / Odisha / राजभाषा के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत-प्रदीप कुमार

राजभाषा के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत-प्रदीप कुमार

  • संबलपुर रेल मंडल में आयोजित राजभाषा सप्ताह समाप्त


संबलपुर. राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार हेतु और अधिक ध्यान दिए जाने की जरूरत है. रेल कर्मचारी अपने कार्यालयीन कामों में ज्यादा से ज्यादा हिन्दी का उपयोग करें ताकि अन्य लोगों में भी हिन्दी के प्रति उत्सकुता बढ़े. संबलपुर रेल मंडल में आयोजित राजभाषा सप्ताह के समापन समारोह को संबोधित करते हुए संबलपुर रेल मंडल के डीआरएम प्रदीप कुमार ने यह बात कही. कुमार समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे. विंडोज टीम एप के माध्यम से हुए इस समारोह में संबलपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मुरारी लाल शर्मा मुख्यवक्ता एवं एडीआरएम एलवीएसएस पातरूडू सम्मानित अतिथि के तौरपर शामिल हुए. मुख्यवक्ता शर्मा ने भी समारोह को संबोधित किण और राजभाषा की कार्यप्रणाली पर अपनी बात रखा. इस अवसर पर राजभाषा पखवाड़ा के दौरान आयोजित हिन्दी निबंध, टिप्पण, प्रारूप लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. इस पूरे कार्यक्रम का संचालन मंडल के राजभाषा अधिकारी सौरभ मिश्रा ने किया.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …