Home / Odisha / संबलपुर में और चार कोरोना संक्रमितों की मौत

संबलपुर में और चार कोरोना संक्रमितों की मौत

  • शनिवार को 123 और नए संक्रमितों की पहचान


संबलपुर. संबलपुर कोविद सेंटर में तीन और वीर सुरेन्द्र साय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च के आइसोलेशन वार्ड में एक कोरोना संक्रमितों की मौत की खबर है. मिली जानकारी के अनुसार, संबलपुर कोविद सेंटर में मृत लोगों में संबलपुर शहर का एक वृद्ध, बरगढ़ का एक पुरूष एवं बुर्ला शहर की एक महिला शामिल है. इसी प्रकार विमसार के आइसोलेशन वार्ड में संबलपुर शहर के एक 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. जिला प्रशासन ने सभी शवों को विधिवत अंतिम संस्कार करा दिया है. इस बीच शनिवार को संबलपुर जिला में 123 और नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. उन सभी संक्रमितों को इलाज के लिए संबलपुर कोविद सेंटर में विमसार में दाखिल कराया गया है. इसी के साथ संबलपुर जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढक़र 6 हजार 304 हो गई है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …