Home / Odisha / पुलिस ने वीर सुरेन्द्र साय इंजीनियरिंग विश्विद्यालय के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला

पुलिस ने वीर सुरेन्द्र साय इंजीनियरिंग विश्विद्यालय के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला

  • कुलपति के खिलाफ यौन निर्यातना प्रसंग

संबलपुर. वीर सुरेन्द्र साय इंजीनियरिंग विश्विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अटल चौधरी के खिलाफ अपहरण एवं यौन निर्यातना का मामला दायर होते ही महिला पुलिस एवं बुर्ला पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय एवं विशेषकर एवं कुलपति के कार्यालय में छानबीन आरंभ किया है. मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान पुलिस की टीम ने कुलपति के कार्यालय एवं विश्वविद्यालय के अन्य इलाकों में लगाए गए सीसीटीवी फुटेज को भी बारिकी से खंगाला. इस दौरान पुलिस ने विश्वविद्यालय के कुछ लोगों से पूछताछ भी किया है. चूंकी यह मामला काफी संवेदनशील है, इसलिए पुलिस फिलहाल जांच की पर्तों को खोलने से कन्नी काट रही है. जांच के दौरान पुलिस के हाथ क्या लगा है, यह आनेवाले दिनों में अपने आप स्पष्ट हो जाएगा, किन्तु फिलहाल इस मामले पर कयासों का दौर बदस्तुर जारी है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …