Home / Odisha / प्रवासी श्रमिकों को काम देने में विफलता को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार को घेरा

प्रवासी श्रमिकों को काम देने में विफलता को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार को घेरा

भुवनेश्वर. बुधवार को विधानसभा में प्रवासी श्रमिकों को काम देने में नाकामी को लेकर प्रतिपक्ष के नेता प्रदीप्त नायक ने राज्य सरकार को घेरा. नायक ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि कोरोना के कारण लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर जो बाहर के राज्य में कार्य कर रहे थे, वे लौटे हैं. राज्य सरकार ने भी इस तरह की बात कही थी कि उनकी रोजगार की व्यवस्था की जाएगी, लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि राज्य सरकार इन प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार देने में पूर्ण रुप से विफल रही. राज्य सरकार इन प्रवासी श्रमिकों को ठीक से नहीं रख पायी. इस कारण ये प्रवासी मजदूर फिर से काम के लिए बाहर के राज्यों में काम के लिए जा रहे हैं. उन्हें विश्वास है कि बाहर के राज्यों में काम मिलेगा. य़ह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …