Home / Odisha / ओडिशा के तीन मंत्री व 11 विधायक कोरोना पाजिटिव मिले

ओडिशा के तीन मंत्री व 11 विधायक कोरोना पाजिटिव मिले

भुवनेश्वर. ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र जहां मंगलवार को शुरू हो रहा है, वहीं आज चार मंत्री, विधानसभा उपाध्यक्ष तथा सात विधायकों की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आयी है. रविवार को दो विधायकों की कोराना रिपोर्ट पाजिटिव आयी थी. इसके साथ ही कुल 14 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आयी है. आज जिन लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आयी है, उनमें विधानसभा के उपाध्यक्ष रजनीकांत सिंह, विद्यालय व जनशिक्षा मंत्री समीर रंजन दाश, कपड़ा मंत्री पद्मिनी दियान, पर्यटन मंत्री ज्योतिप्रकाश पाणिग्राही शामिल हैं. इसी तरह विधायक अशोक बल, बिष्णुव्रत राउतराय, भागीरथी सेठी, सुशांत बेहरा, उमाकांत सामंतराय, नाउरी नायक, प्रशांत जगदेव, सुकांत नायक की रिपोर्ट भी पाजिटिव आयी है. रविवार को बीजद के दो वरिष्ठ विधायक तथा सत्ता पक्ष के मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक व देवी प्रसाद मिश्र कोरोना पाजिटिव पाये गये थे.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …