Home / Odisha / युवा बीजद के महासचिव पार्टी से निष्कासित

युवा बीजद के महासचिव पार्टी से निष्कासित

भुवनेश्वर. बीजू युवा जनता दल के प्रदेश महासचिव कल्पतरु ओझा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. पार्टी के मुखिया नवीन पटनायक ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया. पार्टी के मीडिया प्रभारी तथा महासचिव मानस मंगराज ने यह जानकारी दी. उल्लेखनीय है कि उन्होंने पार्टी संगठन की जिम्मेदारी सही रुप से न दिये जाने को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था पार्टी अनुभवी लोगों की अनदेखी कर रही है. इसके बाद इसे पार्टी विरोधी बयान माना गया तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की गई.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …