Home / Odisha / विश्व पर्यटन दिवस पर भी कोरोना का भारी असर, मायुष हुए सैलानी

विश्व पर्यटन दिवस पर भी कोरोना का भारी असर, मायुष हुए सैलानी

  • हुमा मंदिर एवं हीराकुद बांध में विरान सा मंजर

  • मंत्री ने दिया अक्टूबर में खोलने का आश्वासन

राजेश बिभार, संबलपुर

सैर-सपाटे के शौकिन लोगों के लिए भी कोरोना काल भारी साबित हुआ है. विश्व पर्यटन दिवस पर जमकर सैर-सपाटा करनेवाले सैलानियों को इस साल मायुसी का सामना करना पड़ा है. कोरोना संक्रमण के कारण पिछले कुछ माह से संबलपुर शहर के सभी पर्यटन स्थलों को बंद रखा गया है. विश्व पर्यावरण दिवस के खास मौक पर इन स्थानों पर विरानी सां मंजर देखा गया.

धमा स्थित हुमा मंदिर, समलेश्वरी मंदिर, घंटेश्वरी मंदिर एवं हीराकुद बांध इस खास दिवस पर सैलानियों से खचाखच भरा रहता है. इस साल किन्तु कोरोना ने सारे किए कराए पर पानी फेर दिया. सैलानियों के साथ-साथ कमाई का जरिया पानेवाले छोटे व्यापारी भी निराश होते देख गए हैं. इस बीच प्रदेश के पर्र्यटन मंत्री ज्योतिप्रकाश पाणिग्राही ने प्रदेश के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि कोविद की शर्तों के साथ आगामी अक्टूबर माह में प्रदेश के सभी पर्यटन स्थलों को आमजनता के लिए खोल दिया जाएगा.

उन्होंने बताया कि कोरोना काल में प्रदेश के पर्यटन उद्योग को सर्वाधित नुकसान उठाना पड़ा है. इसके बावजूद आगामी अक्टूबर माह से सैलानियों को खुशखबरी मिलनी आरंभ हो जाएगी. किन्तु मंदिरों को खोले जाने संबंधित विषयों के प्रश्नों पर वे स्पष्ट तौरपर कुछ कह नहीं पाए. उन्होने कहा कि इसपर कानून विभाग जल्द कोई निर्णय ले सकता है.

कुल मिलाकर इस साल विश्व पर्यटन दिवस की मौज-मस्ती कोरोना की भेंट चढ़ चूका है. सैलानियों को अब अगले साल तक का इंतजार करना पड़ेगा.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …