Home / Odisha / कोरोना पर नियंत्रण के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी

कोरोना पर नियंत्रण के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी

  • कटक में मास्क न पहनने पर 284 तथा भुवनेश्वर में 2287 लोगों से वसूला जुर्माना

  • कटक में सात दुकानें सील की गई

भुवनेश्वर. कोरोना पर नियंत्रण पाने के लिए कोविद नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है. आज भी ट्विन सिटी में हजारों लोगों से जुर्माना वसूला गया है. कमिश्नरेट पुलिस ने कटक में गत 24 घंटों में मास्क न पहनने वाले 284 लोगों से जुर्माना वसूला है. कटक के डीसीपी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि बीते 24 घंटों में सामाजिक दूरी के नियमों की अवहेलना करने वाले 1420 लोगों से भी जुर्माना वसूल किया गया है. इसी तरह मोटर वेहिक्ल एक्ट व ओडिशा शहरी पुलिस कानून के उल्लंघन को लेकर 521 लोगों से भी जुर्माना लिया गया है. इस अवधि मे नियम के उल्लंघन करने के आरोप मे सात दुकानों को सील किया गया है.

इसी तरह से भुवनेश्वर में कमिशनरेट पुलिस ने गत 24 घंटों में मास्क न पहनने वालों के खिलाफ जोरदार अभियान चलाते हुए शहर में 22870 लोगों से जुर्माना वसूला है. इस अवधि में दो दुकानों को सील किया या है. भुवनेश्वर के डीसीपी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …