Home / Odisha / खुर्दा में महिला की हत्या, पति पर संदेश, फरार
MURDER LOGO

खुर्दा में महिला की हत्या, पति पर संदेश, फरार

  • जांच में जुटी पुलिस

भुवनेश्वर. जिला मुख्यालय खुर्दा कस्बा में आज सुबह एक महिला की हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. हत्या के संदेह के घेरे में पति आ रहा है. वह फरार बताया गया है. यह हत्या मायके में हुई है. यह घटना औद्योगिक पुलिस स्टेशन थानांतर्गत पीएन कालेज रोड इलाके में हुई है. हत्या की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शव को जब्त कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया है. इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी है. खबर लिखे जाने तक हत्या का कारण पता नहीं चल पाया था. पुलिस ने कहा कि जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है. मृतक महिला की पहचान सस्मिता बेहरा (28) के रूप में हुई है और वह अपने मायके में रहती थी. आरोप है कि उसका पति हरेकृष्णा बेहरा कभी-कभार मिलने जाता था और अक्सर उनसे झगड़ा करता था. आरोप है कि हरेकृष्णा ने कल रात अपनी पत्नी सस्मिता से मुलाकात की थी और क्रूरता पूर्वक हत्या की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …