Home / Odisha / ओडिशा के विद्युत वितरण कंपनियों को मोदी सरकार ने दी 84 करोड़ रुपये की रियायत – धर्मेन्द्र प्रधान

ओडिशा के विद्युत वितरण कंपनियों को मोदी सरकार ने दी 84 करोड़ रुपये की रियायत – धर्मेन्द्र प्रधान

भुवनेश्वर. लाकडाउन के समय बिजली खरीदने के लिए ओडिशा के बिजली वितरण कंपनियों (डिसकाम) को केन्द्रीय उर्जा मंत्रालय के सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने 84 करोड़ रुपये की रियायत दी है. इससे राज्य में बिजली के इस्तेमाल को लेकर उपजी समस्या का समाधान हो सकेगा. केन्द्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि राज्य के बिजली वितरण कंपनियों को केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां एनएचपीसी 3.78 करोड़ रुपये, एनटीपीसी के 56.8 करोड़ रुपये व पीजीसीआईएल की ओर से 24.35 करोड़ रुपये की रियायत दी गई है. करोना काल में उपभोक्ताओं को निरंतर बिजली प्रदान करने के लिए यह आर्थिक रियायत प्रदान की गई है. उन्होंने आगे कहा कि कोरोना के कारण ऊर्जा क्षेत्र प्रभावित हुआ है. ऐसे मोदी सरकार द्वारा इस तरह के रियायत देकर विद्युत वितरण कंपनियों को सहायता दे रही है. बिजली उत्पादन व ट्रान्समिशन कंपनियों के लिए दी गयी इस रियायत से इंटर स्टेट बिजली ट्रासमिशन चार्ज व बिजली चार्ज की रियायत आम उपभोक्ताओं के पास भी पहुंचेगी.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …