Home / Odisha / पावर ऑफ टूथ कार्यालय से चोरी, तीन गिरफ्तार

पावर ऑफ टूथ कार्यालय से चोरी, तीन गिरफ्तार

संबलपुर. सदर थाना अंतर्गत कुदोपाली स्थित पावर ऑफ टूथ कार्यालय से एक होंडा यूनिकार्न मोटरसाइकिल एवं मोटर पंप चोरी का मामला प्रकाश में आया है. सदर पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम व्योमकेश मिर्धा एवं किशोर मिर्धा बताया गया है. आरोपियों के पास से चोरी की सामग्री बरामद की गई है. सदर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …