Home / Odisha / संबलपुर में सात किलोग्राम गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

संबलपुर में सात किलोग्राम गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

संबलपुर. अंईठापाली एवं टाउन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पानी टंकी इलाके से सात किलोग्राम गांजा बरामद किया है. इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों का नाम राजा सूना उर्फ पिंटू तथा शेखर महानंद बताया गया है. आरोपी स्थानीय ठेलकोपाड़ा के रहनेवाले हैं. मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अर्से से गांजा की अवैध कारोबार में लिप्त रहे हैं. पुख्ता सूचना के आधार पर अंईठापाली एवं टाउन पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर छापामारा और इस काले कारनामें का पर्दाफाश किया. आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …