Home / Odisha / जालेश्वर में होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

जालेश्वर में होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

गोविंद राठी, बालेश्वर

जिले के जालेश्वर में एक होटल में सेक्स रैकेट का पुलिस ने फंडाफोड़ करते हुए चार को गिरफ्तार किया है. होटल में चल रही अनैतिक गतिविधियों की शिकायतों के बाद पुलिस ने शुक्रवार रात एक छापा मारा और चार लोगों को हिरासत में लिया. इसमें होटल का प्रबंधक, एक ग्राहक और दो महिलाएं शामिल थीं. यहां  आरोप लगाया गया था कि देह व्यापार काफी समय से होटल में चल रहा था. इसे एक संगठित सेक्स सिंडिकेट का हिस्सा माना जा रहा है. बताया गया है कि इससे होटल के आसपास के इलाकों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की परेशानियां बढ़ गयी थीं. सूत्रों ने कहा कि पुलिस सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …