Home / Odisha / डीसीपी प्रतीक सिंह के नेतृत्व में जांच पड़ताल शुरू

डीसीपी प्रतीक सिंह के नेतृत्व में जांच पड़ताल शुरू

  • कोविद-19 के नियम को नहीं पालन करने वाली दुकानें हो रही हैं सील

  • मास्क एवं सोशल डिस्टेंस का रखें ख्याल :- डीसीपी

शैलेश कुमार वर्मा, कटक

कोविद-19 के नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों पर गाज गिरनी शुरू हो गयी है. गुरुवार रात में डीसीपी के नेतृत्व में एवं जोन-टू के एसीपी एसके शरीफउद्दीन के साथ कई थाना प्रभारियों ने शुक्रवार को दरघा बाजार, तिनकोनिया बागीचा, बक्सी बाजार आदि जगहों पर जांच-पड़ताल करते हुए कोविद-19 के नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों का चालान के साथ-साथ दुकान को भी सील किया गया. इस टीम का नेतृत्व कटक के डीसीपी प्रतीक सिंह खुद कर रहे थे एवं सभी जगह घूम-घूमकर निरीक्षण करते हुए नियम नहीं पालन करने वाले दुकानदारों का चालान के साथ दुकान को सील करवाया.

गौरतलब है कि कटक में कई प्लाटून फोर्स की व्यवस्था की गई है, जो कोविद-19 के नियमों के पालन नहीं कर रहे हैं, उन पर निगरानी रखी जा रही है एवं मास्क का उपयोग और सामाजिक दूराव के नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर भी निगरानी रखते हुए चालान के साथ-साथ उक्त वाहन चालकों का वीडियो बनाते हुए भी देखा जा रहा है.

कटक में कोरोना महामारी के अत्यधिक फैलने के कारण लोगों में जागरूकता फैलाने एवं सुरक्षित रहने के ख्याल से इस तरह का कार्य किया जा रहा है.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …