Home / Odisha / कोरोना नियम तोड़ने पर कार्रवाई के दौरान महिला पुलिस अधिकारी से दुर्व्यवहार

कोरोना नियम तोड़ने पर कार्रवाई के दौरान महिला पुलिस अधिकारी से दुर्व्यवहार

  •  आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर. भुवनेश्वर में महिला पुलिस अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. मास्क न पहनने को लेकर हो रही कार्रवाई के दौरान उसने दुर्व्यहार किया था. यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी. पकड़े गए आरोपी की पहचान गंजाम जिला के खैरा इलाके निवासी सुरेंद्र प्रधान का बेटा विकास कुमार प्रधान (25) के रूप में बतायी गयी है. वह खंडागिरि थानांतर्गत कोलथिया इलाके में रहता है. खबरों के मुताबिक, 16 सितंबर की शाम को सामाजिक दूरी और कोविद-19 नियमों को लागू करने के लिए नयापल्ली पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारियों की एक टीम तैनात की गई थी. इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी उप-निरीक्षक प्रतिमा साहू ने वीआईपी कॉलोनी में एक ओमफेड स्टाल के पास इस युवक को बिना मास्क के पाये. इसलिए कोविद-19 का पालन नहीं करने के लिए पुलिस ने उनसे 100 रुपये का जुर्माना वसूला. इस दौरान वह दुर्व्यवहार करने लगा, जिसके आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …