Home / Odisha / दो सौ से अधिक पुलिस कर्मचारियों ने अब तक किया प्लाजमा दान

दो सौ से अधिक पुलिस कर्मचारियों ने अब तक किया प्लाजमा दान

भुवनेश्वर. अभी तक राज्य पुलिस के 200 से अधिक कर्मचारियों ने प्लाजमा दान किया है. कटक के एससीबी मेडिकल कालेज व अस्पताल, राउरकेला के आईजीएच, बुर्ला के विमसार व ब्रह्मपुर के एमकेसीजी मेडिकल कालेज व अस्पताल में खोले गये प्लाजना संग्रह केन्द्रों में इन लोगों ने प्लाजमा दान किया है. पुलिस मुख्यालय सूत्रों ने यह जानकारी दी. उधर, राज्य पुलिस के महानिदेशक अभय ने ट्वीट कर प्लाजमा दान करने वाले ये इन कोरोना योद्धाओं को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही यह संख्या तीन सौ पार करेगी.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …