Home / Odisha / ओडिशा में आजीविका कार्यक्रमों को ठीक से लागू करने का निर्देश

ओडिशा में आजीविका कार्यक्रमों को ठीक से लागू करने का निर्देश

  • मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने की कोरोना समीक्षा

  • जिलाधिकारियों को योजनाओं के कार्यान्वयन पर बारीकी से निगरानी करने को कहा

भुवनेश्वर. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सरकार की सभी आजीविका कार्यक्रमों को ठीक से लागू किया जाये. उल्लेखनीय है कि कोविद​-19 महामारी के कारण ग्रामीण लोगों को आर्थिक मंदी के प्रतिकूल प्रभाव से बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने आजीविका कार्यक्रमों को ठीक से लागू करने के लिए कहा है. जिलाधिकारियों के साथ एक बैठक में उन्होंने कहा कि मनरेगा और अन्य आजीविका योजनाओं के कार्यान्वयन की बारीकी से निगरानी की जानी चाहिए. कोविद ​​आजीविका पैकेज के रूप में मत्स्य पालन, पशुपालन, बागवानी, मृदा संरक्षण, वानिकी और कृषि संबंधित कई कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. उन्होंने राज्य में कोविद-19 स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि यह एकमात्र तरीका है जिसके द्वारा हम ग्रामीण, विशेष रूप से गरीब लोगों को आर्थिक मंदी के प्रभाव से बचा सकते हैं. उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था धीमी होने के साथ ग्रामीण परिवारों के लिए आर्थिक स्थिति को सुधारना महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र और अन्य औद्योगिक गतिविधियों का पूरी तरह से समर्थन किया जाना चाहिए. पटनायक ने किसानों, स्वयं सहायता समूहों, एमएसएमई और बुनकरों को ऋण प्रवाह पर भी जोर दिया.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …