Home / Odisha / पुरी में सेक्स रैकेट का खुलासा, दो गिरफ्तार
एसपी अखिलेश्वर सिंह

पुरी में सेक्स रैकेट का खुलासा, दो गिरफ्तार

 

एसपी अखिलेश्वर सिंह

पुरी. बालियापंडा पुलिस ने आज यहां एक सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान जाजपुर रोड के चिन्मय स्वरूप पंडा (52) और पाइकोइली के चिन्मय रंजन राउत (49) के रूप में बतायी गयी है. इस सिलसिले में एक एसयूवी को भी जब्त किया गया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि यहां बालियापंडा इलाके में एक अपार्टमेंट में छापे के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया गया. उनके कब्जे से कुछ आपत्तिजनक सामग्री और नकदी जब्त की गई. एसपी अखिलेश्वर सिंह ने कहा कि आरोपियों पर आईटीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और अदालत में भेज दिया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …