Home / Odisha / प्रख्यात लेखक नदिया बिहारी मोहंती नहीं रहे

प्रख्यात लेखक नदिया बिहारी मोहंती नहीं रहे

कटक. प्रसिद्ध बच्चों के लेखक नदिया बिहारी मोहंती का निधन एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है. वह आयु संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. यह जानकारी उनके परिवारिक सूत्रों ने दी. वह 90 साल के थे. घर में उनकी पत्नी आरती हैं. बताया जाता है कि मोहंती 1960 के दशक में ऑल इंडिया रेडियो, कटक में एक प्रोग्रामर के रूप में शामिल हुए थे. वह जल्द ही बच्चों के कार्यक्रम ‘शिशु संसार’ से उनको लोकप्रियता हासिल हो गयी. उन्होंने बच्चों के साहित्य में उल्लेखनीय योगदान दिया है. उन्हें बड़ा भाई के रूप में जाना जाता था. इस उपनाम का उन्होंने अपने रेडियो कार्यक्रम के लिए उपयोग किया था. उन्हें 2013 में केंद्रीय साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उनके निधन पर साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है. ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय पेट्रोलियम और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा उपाध्यक्ष बैजयंत पंडा और कई गणमान्य लोगों ने मोहंती के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि महान लेखक युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत थे.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …