Home / Odisha / डीएवी पब्लिक स्कूल यूनिट-8 में हिन्दी दिवस आयोजित

डीएवी पब्लिक स्कूल यूनिट-8 में हिन्दी दिवस आयोजित

भुवनेश्वर. हर साल की तरह इस साल भी डीएवी पब्लिक स्कूल यूनिट-8 में हिन्दी दिवस मनाया गया. इसका आयोजन आभासी मंच पर किया गया. हर साल की तरह इस साल भी एक सितंबर से 14 सितंबर तक हिन्दी पखवाड़ा मनाया गया. कोरोना महामारी के प्रतिकूल प्ररिस्थित में भी आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में कक्षा तीसरी से 10वीं तक के छात्रों ने उत्साहपूर्व भाग लिया. इस अवसर पर प्रधानाचार्य इप्सिता दास ने हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया. हिन्दी विभाग की ओर से विभागाध्यक्ष लतिका षाड़ंगी ने उपस्थित विद्याथियों और शिक्षकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …