Home / Odisha / मानसून सत्र में रविवार को भी चलेगी ओडिशा विधानसभा की कार्रवाई

मानसून सत्र में रविवार को भी चलेगी ओडिशा विधानसभा की कार्रवाई

  • ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र 29 सितंबर से

  • आठ दिन होंगे कार्य दिवस

  • दो अक्टूबर को छुट्टी, चार अक्टूबर रविवार को चलेगा सदन

भुवनेश्वर. ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र 29 सितंबर से शुरू होगा. इस संबंध में ओडिशा विधानसभा के सचिव ने आज एक अधिसूचना जारी की है. सात अक्टूबर को इस सत्र का समापन होगा. इस सत्र में नौ दिनों में आठ कार्य दिवस होंगे. दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर विधानसभा बंद रहेगी, क्योंकि यह राष्ट्रीय अवकाश है. हालांकि, रविवार होने के बावजूद चार अक्टूबर को विधानसभा सत्र आयोजित होगी. सत्र के आठ व्यावसायिक दिनों में से छह अक्टूबर को निजी सदस्यों के व्यापार के लिए रखा गया है तथा अन्य सभी आधिकारिक व्यावसायिक दिन हैं. परंपरा के अनुसार राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल सत्र की शुरुआत के पहले दिन यानी 29 सितंबर को विधानसभा को संबोधित करेंगे. आम तौर पर ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र जुलाई के महीने में शुरू होता है और इससे पहले जून के महीने में सदन की विभिन्न समितियों और उपसमितियों की बैठक होती है, लेकिन कोविद-19 महामारी के कारण सत्र स्थगित कर दिया गया था.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …