Home / Odisha / खंडगिरि थाने के एएसआई की कोरोना से मौत

खंडगिरि थाने के एएसआई की कोरोना से मौत

भुवनेश्वर. कोरोना योद्धा तथा कमिश्नरेट पुलिस के अंतर्गत भुवनेश्वर के खंडगिरि थाने के एएसआई के रुप में कार्यरत शिशिर कुमार सेठी की कोरोना से मौत हो गई है. भुवनेश्वर डीसीपी के कार्यालय द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.

इस ट्वीट में कहा गया है कि दुःख के साथ वे जानकारी दे रहे हैं कि खंडगिरि थाने के एएसआई के रुप में कार्यरत शिशिर कुमार सेठी का कोविद-19 के कारण निधन हो गया है. वह एक दक्ष अधिकारी थे तथा अपने कर्तव्य के लिए उन्होंने अपने जीवन को उत्सर्ग कर दिया. हमारी प्रार्थना उनके परिवार के सदस्यों के साथ है.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …