Home / Odisha / ओडिशा के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कोरोना संक्रमित

ओडिशा के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कोरोना संक्रमित

भुवनेश्वर. ओडिशा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समीर मोहंती कोरोना से संक्रमित हो गये हैं. मोहंती ने स्वयं ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कोरोना के लक्षण पाये जाने के बाद उन्होंने परीक्षण करवाया.  परीक्षण में रिपोर्ट पाजिटिव आयी है. वह स्वस्थ हैं, लेकिन  चिकित्सकों के परामर्श के बाद अस्पताल में भर्ती हुए हैं. उन्होंने उनसे संपर्क में आये लोगों से अपील की है कि वे संगरोध में जाने के साथ-साथ अपना परीक्षण करवा लें.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …