Home / Odisha / केंदुझर में मां-बेटी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

केंदुझर में मां-बेटी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

केंदुझर. जिले के चंपुआ थानांतर्गत ढालाडिही गांव में मां-बेटी की निर्मम हत्या कर दी गयी है. इस घटना से गांव में दहशत फैल गयी है. हालांकि यह हत्या किसने की और इसके पीछे के कारण का पता नहीं चल पाया है. सूत्रों ने बताया कल यह हत्या की गयी है. मां-बेटी की पहचान सरस्वती मुंडा (35) और उनकी बेटी लक्ष्मी मुंडा के रूप में बतायी गयी है. जानकारी के अनुसार, कल रात हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गये. आज हत्या की खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस जांच में फारेसिंक टीम की मदद ली जा रही है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …