Home / Odisha / बालेश्वर में खुलेगा कोविद अस्पताल

बालेश्वर में खुलेगा कोविद अस्पताल

भुवनेश्वर. बालेश्वर जिले में एक कोविद अस्पताल खुलेगा. बालेश्वर जिला मुख्यालय चिकित्सालय परिसर में सौ बेड वाले कोविद अस्पताल बनाया जाएगा. इसमें एक आईसीयू व कोविद मरीजों के लिए दो आपरेशन थियेटर रहेगा. मुख्यमंत्री राहत कोष से इस खर्च को वहन किया जाएगा. बालेश्वर में कोविद स्थिति की समीक्षा करने के बाद राज्य के मुख्य सचिव असित त्रिपाठी ने यह जानकारी दी. समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रदीप्त महापात्र, कोविद पर्यवेक्षक मधुसूदन पाढ़ी व जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …