Home / Odisha / नीट परीक्षा के लिए रविवार को बंद रहेगा यूनिट-1 मार्केट

नीट परीक्षा के लिए रविवार को बंद रहेगा यूनिट-1 मार्केट

भुवनेश्वर. आगामी 13 सितंबर यानी रविवार को यूनिट-1 मार्केट बंद रहेगा. नीट परीक्षा होने के कारण परीक्षा केन्द्र के सामने की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मार्केट को बंद किया जाएगा. भुवनेश्वर नगर निगम ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है. बीएमसी ने अपने निर्देश में कहा है कि कोविद-19 महामारी के बीच यूनिट-1 में स्थित एक निजी स्कूल में परीक्षा केन्द्र है. यहां पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मार्केट को एक दिन के लिए बंद किया जाएगा. इस निर्देश का कड़ाई से पालन किया जाएगा.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …