Home / Odisha / विधानसभा सत्र से पूर्व सभी का होगा कोविद परीक्षण – विधानसभा अध्यक्ष

विधानसभा सत्र से पूर्व सभी का होगा कोविद परीक्षण – विधानसभा अध्यक्ष

भुवनेश्वर. ओडिशा विधानसभा के सत्र शुरू होने से दो दिन पूर्व सभी विधायकों, मंत्री, विधानसभा कर्मचारियों का कोविद परीक्षण किया जाएगा. कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही इसमें शामिल होने दिया जाएगा. विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्र ने पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही. उन्होंने कहा कि ओडिशा विधानसभा का सत्र कब से प्रारंभ होगा, इसके लिए कोई निर्णय नहीं किया गया है, लेकिन सत्र शुरु होने से पूर्व सभी विधायकों व विधानसभा कर्मचारियों का कोविद परीक्षण किया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग व भुवनेश्वर नगर निगम द्वारा य़ह परीक्षण किया जाएगा.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …