Home / Odisha / बारबाटी में क्रिकेट मैच से पूर्व गृह राज्य मंत्री ने लिया सुरक्षा का जायजा

बारबाटी में क्रिकेट मैच से पूर्व गृह राज्य मंत्री ने लिया सुरक्षा का जायजा

  • पुलिस के संरचनात्मक विकास को लेकर चर्चा भी की

सुधाकर शाही, कटक 

कटक बारबाटी स्टेडियम होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर गृह राज्य मंत्री ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इतना ही नहीं, अपने दौरे के दौरान पुलिस मुख्यालय की कार्यप्रणाली तथा जिला तथा पुलिस थानों में संरचनात्मक विकास को लेकर चर्चा भी की। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति के आगमन को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना। राष्ट्रपति 7 और 8 दिसंबर को ओडिशा दौरे पर आ रहे हैं। इसके बाद कटक में भारत और वेस्टइंडीज के बीच एकदिवसीय मैच होने वाला है। कटक के बारबाटी स्टेडियम में आगामी 22 दिसंबर को होने वाले भारत व वेस्ट इंडीज के बीच क्रिकेट मैच से पूर्व राज्य के गृह राज्य मंत्री दिव्यशंकर मिश्र ने स्टेडियम में जाकर सुरक्षा समेत अन्य व्य़वस्थाओं के बारे में जानकारी ली । इस दौरान उनके साथ राज्य पुलिस तथा ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। मिश्र ने शनिवार को बारबाटी स्टेडियम जाकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर राज्य पुलिस के अंतरिम महानिदेशक सत्यजीत मोहंती व पुलिस कमिश्नर सुधाशु षडंगी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …