Home / Odisha / जेईई-नीट परीक्षा में परीक्षार्थियों को करें सहयोग

जेईई-नीट परीक्षा में परीक्षार्थियों को करें सहयोग

  • मुख्यमंत्री ने पार्टी के विधायकों से की अपील

भुवनेश्वर. राज्य में कोरोना महामारी व बाढ़ की स्थिति के देखते हुए आम लोगों के पास जाकर उनका सहयोग करें. जेईई व नीट परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को भी वे सहयोग दें. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पार्टी के विधायकों को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं. उन्होंने कहा कि कोरोना के संकट काल में लोगों को काफी दिक्कतें हैं. ऐसे में विधायकों को चाहिए कि वे आम लोग तथा कोरोना योद्धाओं के साथ रहें. उनके सुख-दुःख में शामिल हों. जेईई व नीट परीक्षा देने वाले छात्र अपने-अपने इलाके में कैसे ठीक से परीक्षा में बैठ सकेंगे इसे देखें. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण में भारत अब पूरे विश्व में पहले नंबर पर है. प्रत्येक दो दिनों में यहां से एक लाख लोग संक्रमित हो रहे हैं. ओडिशा भी कोरोना का कड़ा मुकाबला कर रहा है. कोविद योद्धाओं के कठिन परिश्रम व लोगों के सहयोग से आरोग्य दर बढ़ रही है तथा मौत की दर कम है. खुर्दा व कटक जिले की स्थिति को बेहतर करने के लिए हमें परिश्रम करना पड़ेगा. लोगों को अधिक जागरुक करना होगा.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …