Home / Odisha / ओडिशा में 24 घंटे में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना

ओडिशा में 24 घंटे में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना

भुवनेश्वर. भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है. सोमवार को केंदुझर, मयूरभंज जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. मंगलवार एक सितंबर को केंदुझर, मयूरभंज, जगतसिंहपुर, केंद्रापड़ा रायगड़ा, गजपति, मालकानगिरि, जाजपुर में भारी वर्षा की संभावना जतायी गयी है. साथ ही एक सितंबर को बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम, गजपति, पुरी, केंदुझर, मयूरभंज, मालकानगिरि, कोरापुट, रायगड़ा में बारिश की संभावना है. भुवनेश्वर में गरज व बिजली के साथ आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …