Home / Odisha / बाढ़ अपडेट – स्थिति की निगरानी के लिए छह वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी

बाढ़ अपडेट – स्थिति की निगरानी के लिए छह वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी

भुवनेश्वर. राज्य में बाढ़ की स्थिति गंभीर होने के कारण उसका मुकाबला करने तथा इसकी निगरानी कर उचित कार्रवाई करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के छह वरिष्ठ अधिकारियों को छह बाढ़ प्रभावित जिलों की जिम्मेदारी दी है. राज्य के मुख्य सचिव असित त्रिपाठी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हेमंत शर्मा को केन्द्रापड़ा, डीके सिंह को कटक जिले की जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह विशाल देव को बालेश्वर तथा विष्णुपद सेठी को भद्रक जिले की जिम्मेदारी दी गई है. वीवी यादव को जाजपुर व सत्यव्रत साहू को जगतसिंहपुर जिले की जिम्मेदारी दी गई है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निर्देश के अनुसार इन अधिकारियों को उपरोक्त जिलों की जिम्मेदारी दी गई है.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …