Home / Odisha / ढेंकानाल जिले में देवर ने की भाभी की हत्या

ढेंकानाल जिले में देवर ने की भाभी की हत्या

  • आरोपी हिरासत में, जांच में जुटी पुलिस

ढेंकानाल. जिले में भुवन थानांतर्गत असुरबांधा गांव में एक महिला को उसके देवर ने कल देर रात कथित रूप से कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. हालांकि, कथित हत्या के पीछे के कारण का पता नहीं चल पाया है. मृतक की पहचान एक अभिमन्यु मल्लिक की पत्नी लिली के रूप में हुई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अभिमन्यु कल रात लगभग नौ बजे खाना खाने के बाद अपने खेत में चला गया था. थोड़ी देर के बाद एक पड़ोसी उसके पास गया और उसे सूचित किया कि उसके भाई रवीन्द्र ने भाभी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है. इसकी सूचना पाते ही अभिमन्यु दौड़कर अपने घर पहुंचा, जहां उसने अपनी पत्नी को खून से लथपथ पाया और भाई रवीन्द्र धारदार हथियार पकड़े हुआ था. अभिमन्यु ने तुरंत अपनी पत्नी को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू करने के अलावा आरोपियों को हिरासत में लिया है. हालांकि अभिमन्यु ने अपने भाई के साथ किसी भी तरह की दुश्मनी होने से इनकार कर दिया है.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …