Home / Odisha / ओडिशा में गत 24 घंटों में कोरोना के 2993 नये मामले

ओडिशा में गत 24 घंटों में कोरोना के 2993 नये मामले

  • कोरोना मामले हुए 78,530

भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में रिकार्ड 2993 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 78530    हो गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 2819 नये मामलों में से 1879 संगरोध केन्द्रों से हैं, जबकि 1114 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30 जिलों से हैं. सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खुर्दा जिले से 606 नये मामले सामने आये हैं. गंजाम जिले में 271 मामले सामने आये हैं. अनुगूल जिले से 21, बालेश्वर जिले से 115,  बरगढ़ जिले से 98, भद्रक जिले से 92,  बलांगीर जिले से 62,  बौध जिले से नौ तथा कटक जिले से 158 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह देवगढ जिले से नौ, ढेंकानाल जिले से 60, गजपति जिले से 43, जगतसिंहपुर जिले से 46,  जाजपुर जिले से 121, झारसुगुड़ा जिले से 43, कलाहांडी जिले से 36, कंधमाल जिले से 58, केन्द्रापड़ा जिले से 43, केन्दुझर जिले से 63   नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. कोरापुट जिले से 95, मालकानगिरि जिले से 85, मयूरभंज जिले से 120, नवरंगपुर जिले से 68,  नय़ागढ़ जिले से 153 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. नुआपड़ा जिले से 11, पुरी जिले से  156, रायगड़ा जिले से 137,  संबलपुर जिले से 104, सोनपुर से 40 तथा सुंदरगढ़ जिले से 70 नये मामले सामने आये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …